फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: लोहे के रॉड से सिर पर हमला कर युवक की हत्या, गांव के बाहर मिला शव

Mon, 03 Jun 2024 12:40 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर

सार

बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात के शेखरपुर गांव निवासी युवक का शव गांव के बाहर पड़ा मिला है। उसकी सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मृतक संदीप उपाध्याय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर जिले की कोतवाली देहात क्षेत्र के शेखरपुर गांव में लोहे के राड से हमला कर युवक की हत्या कर दी गई। सोमवार को युवक का शव गांव के बाहर खेत में मिला। शव के पास ही लोहे का राड व कच्ची शराब की शीशी मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


मृतक के पिता सूर्यभान उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शेखरपुर गांव निवासी संदीप उपाध्याय (29) रविवार की रात करीब आठ बजे  घर से निकला था। रात में वह लौटकर घर नहीं आया।

ये भी पढ़ें - दिग्गजों की सीट पर ही हुआ कम मतदान, कई सीटों पर 40 फीसदी से ज्यादा मतदाता बूथों तक नहीं पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भगवा ब्रिगेड के सियासी प्रयोगों की अब परीक्षा, नतीजों से तय होगी कितनी कारगर रहीं BJP की तैयारियां


सोमवार की सुबह गांव के लोग बाहर निकले तो शेखरपुर-हरिहरगंज मार्ग के किनारे खेत में युवक का शव मिला। गांव के लोगों ने उसके पिता सूर्यभान को घटना की जानकारी दी। पिता ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल दुर्गेश सिंह ने बताया कि मौके से हत्या में प्रयुक्त लोहे का राड बरामद हुआ है।

मामले की जांच की जा रही है। रात में संदीप के साथ कौन लोग थे उनकी पहचान के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें