फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: दुकानदार की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या, दुकान में बेड पर पड़ा मिला शव

Sat, 17 Aug 2024 12:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मृत के पुत्र अनुज कुमार के मुताबिक शुक्रवार रात साढ़े दस बजे वह पिता को खाना देकर घर लौटे थे। सुबह छोटा भाई पहुंचा तो पिता बेड पर मृत पड़े मिले।
विज्ञापन
मृतक महावीर यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में शुक्रवार को दुकानदार की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका शव दुकान में बेड पर पड़ा मिला। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक के बेटे ने दो लोगों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मखदुमपुर गांव निवासी महावीर यादव (55) रोड पर पूड़ी सब्जी व चाय की दुकान चलाते थे। वह दुकान में ही सोते थे। अनुज कुमार के मुताबिक शुक्रवार रात साढ़े दस बजे वह पिता को खाना देकर घर लौटे थे। सुबह जब छोटा भाई वीरेंद्र दुकान पहुंचा तो उन्हें पिता बेड पर मृत पड़े मिले। उनकी गर्दन से काफी खून बह रहा था। यह देख वीरेंद्र की चीख निकल गई। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें - सुल्तानपुर में जल निगम के अभियंता की घर में घुसकर पीट-पीटकर हत्या, सहयोगियों पर शक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मौसम ने लिया यू टर्न, उमस के साथ बढ़ा तापमान भी, अब बंगाल की खाड़ी के भरोसे बारिश के आसार


पिता का पड़ोसी से हुआ था विवाद
अनुज के मुताबिक उन्हें लोगों से पता चला कि रात में पिता का दिलीप व अब्बास से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उनका आरोप है कि इसी कारण दोनों ने उनके पिता की हत्या कर दी। उन्होंने दोनों के खिलाफ थाने में शिकायत की है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी के मुताबिक अनुज की तहरीर पर दिलीप व अब्बास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें