फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: रंजिश में दिनदहाड़े युवक की गला काटकर हत्या, धारदार हथियार से गले पर किया वार

Sat, 05 Oct 2024 05:37 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, भदैंया (सुल्तानपुर)

सार

शनिवार दोपहर युवक का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर विवाद करने वाले लोगों ने धारदार हथियार से गोलू पर हमला कर दिया। उसके गले में गहरा घाव हो गया। गिरकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक युवक गोलू वर्मा व घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले के भदैंया कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के केनौरा तिवारीपुर कुटीवा गांव में शनिवार दोपहर एक युवक की रंजिश को लेकर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग निकले। एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर तहकीकात की। हमलावर भी इसी गांव के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


अमेठी जिले के थाना पीपरपुर के लोहारन का पुरवा निवासी शिवलाल वर्मा का पुत्र गोलू वर्मा (23) अपने रिश्तेदार के घर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के केनौरा तिवारीपुर कुटीवा गांव में नाना नेपाल वर्मा के यहां रहता था। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर गोलू घर से निकला था तभी गांव जाने वाले रास्ते पर उसका गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर विवाद करने वाले लोगों ने धारदार हथियार से गोलू पर हमला कर दिया। उसके गले में गहरा घाव हो गया। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घटनास्थल पर ही गोलू की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग निकले।

ये भी पढ़ें - अमेठी हत्याकांड: गांव में छाई वीरानी, शिक्षक व परिजनों का हुआ अंतिम संस्कार, घरों से बाहर नहीं निकल रहे लोग, तस्वीरें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी हत्याकांड: अंतिम संस्कार में शामिल हुए स्वामी प्रसाद, बोले- अगर कड़ी कार्रवाई होती तो पूरे परिवार का सफाया न होता


वारदात की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। हालांकि, गोलू के शव के आसपास काफी भीड़ जमा हो जाने के चलते उनके हाथ ज्यादा कुछ खास नहीं लगा।
विज्ञापन


गांव में चल रही थी कुछ लोगों से रंजिश
मृतक गोलू की गांव के कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। हत्या करने वाले लोग भी गांव के ही बताए जा रहे हैं। शनिवार के पहले भी उन लोगों से गोलू का विवाद हो चुका था। हालांकि, इस मामले में अभी ग्रामीण कुछ बताने को तैयार नहीं हैं।

प्रेम प्रसंग की बात भी आ रही सामने
गोलू की हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। हालांकि, कुछ लोग ये भी चर्चा करते मिले कि युवक का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हो सकता है कि उसी को लेकर गोलू की हत्या की गई हो। पुलिस अफसर भी अभी मौत की सही वजह नहीं बता पा रहे हैं।

हत्या की वारदात का जल्द खुलासा
एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया रंजिश की बात सामने आ रही है। हर पहलू की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें