पड़ोसियों की सूचना पर नगर कोतवाल आरपी यादव दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। बोरे में भरा शव बरामद किया गया। जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। नगर कोतवाल ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
दो बच्चों की मां थी नरगिस
नरगिस दो बच्चों की मां थी। नरगिस ने तहजीब व नेहा को जन्म दिया था। बेटी नेहा की उम्र छह साल व बेटा तहजीब अभी मात्र तीन साल का हुआ था लेकिन दहेज की चाहत ने बच्चों के सिर से मां की ममता छीन ली। अब दोनों बच्चे अपनी मां को तलाशते हुए घर में चक्कर काट रहे थे। उनकी मासूमियत को देखकर मोहल्ले के लोगों की आंखों से भी आंसू छलक उठे।