एसपी व एएसपी ने लिया मौके का जायजा
इस घटना के बाद एसपी डॉ अरविंद चतुर्वेदी, एएसपी आरएस गौतम, सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की। एसपी ने ग्रामीणों से वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी ली। कप्तान ने बताया कि दंपती के बीच आपसी विवाद के चलते यह घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई कर रही है।