फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19: पुलिस कर्मियों में भी फैल रहा संक्रमण, अब तक 17 संक्रमित

Mon, 27 Apr 2020 12:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए फ्रंटलाइन पर काम कर रहे पुलिस कर्मियों में भी संक्रमण फैलने लगा है। प्रदेश में अब तक 17 पुलिस कर्मियों में कोरोना के वायरस पाए गए हैं।

विज्ञापन


इसको लेकर महकमा सतर्क हो गया है। डीजीपी की ओर से पूर्व में जारी की स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) को जिला स्तर पर पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।  

जानकारी के अनुसार, प्रदेश में सबसे अधिक कानपुर में 7, वाराणसी में 8 बिजनौर में 1 और आगरा में एक पुलिस कर्मी (फॉलोवर) में संक्रमण मिला है। कानपुर में अनवरगंज थाने को सील कर दिया गया है और वाराणसी में भी संबंधित चौकी को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


एडीजी कानून-व्यवस्था पीवी रामा शास्त्री ने बताया कि एसओपी में बताया गया है कि फ्रंटलाइन पर काम करने वाले पुलिस कर्मियों को कौन-कौन से एहतियात बरतनी हैं, कोरोना मरीज या संदिग्ध को पकड़ने के लिए क्या प्रक्रिया अपनानी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें