फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: पिता को चाकू से गोदकर मार डाला, वारदात के बाद फरार हुआ कलियुगी बेटा

Mon, 19 Sep 2022 04:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में शैतान बने एक बेटे ने चाकू से गोदकर अपने बेटे की हत्या कर दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के लक्ष्मणपुर जंगल मटेरा गांव में एक युवक ने अपने ही बाप को चाकू से गोदकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर जंगल मटेरा गांव निवासी सुकई सोमवार को किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था। बताया जाता है कि विवाद को छुड़ाने के लिए 75 वर्षीय पिता श्यामलाल मौके पर पहुंचे।

पत्नी से विवाद कर रहा गुस्साए युवक ने छुड़ाने आये बाप पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में ताबड़तोड़ चाकू से वार करने पर पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल शशि कुमार राणा ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें