मृतक युवती की मां रेखा राजपूत।
- फोटो : amar ujala
घटनास्थल से खून से सने चाकू मिले हैं जिन्हें फोरेंसिक टीम ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। रेखा ने जब से विकास से शादी की थी तब से सिमरन खुश नहीं थी। घटनास्थल पर पहुंचे एसीपी गंज विकास जायसवाल ने आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि सिमरन का अक्सर उसके सौतेले पिता से विवाद होता था। इसके पहले भी दोनों में कई बार कहासुनी हो चुकी थी।
विकास का टोकना सिमरन को अच्छा नहीं लगता था। यही नहीं, विकास कोई काम नहीं करता था। वह रेखा की प्रॉपर्टी पर हक जमाता था। उसकी नजर रेखा की संपत्ति पर थी। वह आए दिन प्रापर्टी की विरासत को लेकर भी सिमरन से उसका झगड़ा करता था।
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व फोरेंसिक टीमें।
- फोटो : amar ujala
विज्ञानपुरी जैसे पॉश कॉलोनी में हत्या की घटना के बाद वहां सन्नाटा पसर गया। रेखा के परिजनों से पुलिस ने बात करने की काशिश की। सिरमन के ताऊ ने बताया कि 2016 से वह परिवार के संपर्क में नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेखा के पहले पति डॉक्टर थे। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में जब पता किया तो इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।