फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला भाई, काट डाला

Sat, 18 Jul 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की ही गड़ासे काटकर हत्या कर दी। युवक का शव गांव से करीब 100 मीटर दूर खड़ंजे पर शनिवार भोर में मिला तो गांव सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एकडल्ला गांव निवासी जयराम के चार पुत्र हैं। सबसे बड़ा पुत्र अनिल है। उससे तीन भाई छोटे हैं। बताया जाता है कि अनिल की शादी हो चुकी है। अनिल के तीसरे नंबर के भाई निरंजन का उसकी पत्नी से अवैध संबंध होने की चर्चा थी। इस बात को लेकर दोनों भाईयों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था।

गांव में कई बार आम तौर पर पंचायत भी हुई थी। अनिल घर पर रहकर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है, जबकि सुनील के साथ निरंजन दिल्ली में रहकर निजी नौकरी करता था। बीते दिनों उसकी बहन प्रेमलता की शादी थी। पूरा परिवार इकठ्ठा हुआ था। निरंजन व सुनील भी दिल्ली से घर आए थे।
विज्ञापन


इस बीच किसी दिन अनिल ने फिर अपनी पत्नी को निरंजन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। शुक्रवार सायं एक बार फिर दोनों भाई इसी बात लेकर विवाद करने लगे। मामला गाली गलौज व मारपीट तक पहुंच गया। हालांकि अन्य भाईयों व परिजनों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

आधा गला गड़ासे कटा मिला

बताया जाता है कि इसके बाद दोनों भाईयों ने चाय बनाया, और पूरा परिवार चाय पिया। भोजन आदि करने के बाद सभी अपने अपने बिस्तर पर चले गए। शनिवार भोर में निरंजन का शव घर से करीब 100 मीटर स्थित खंड़जे पर छत विछत अवस्था में मिला। उसका आधा गला गड़ासे से काट दिया गया था।

सिर पर भी आधा दर्जन से अधिक बार वार किया गया था। भोर में जब ग्रामीण अपने खेतों में काम करने के लिए जाने लगे तो खड़ंजा पर शव पड़ा देखा। इसकी सूचना गांव में गई तो सनसनी फैल गई। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।

सूचना गांव के चौकीदार हरीराम ने हंसवर पुलिस को दी। हंसवर एसओ पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे, और शव को अभिरक्षा लेकर थाने चले गए। इस बीच निरंजन का भाई अनिल थाने पहुंच गया, और स्वयं भाई की हत्या करने की बात पुलिस को बतायी। कहा कि वह शनिवार भोर करीब 3 बजे शौच के लिए खेत में गया था। इस बीच उसका भाई निरंजन उस पर गड़ासे से हमला कर दिया।

हमले में वह बच गया, और इसके बाद उसी गड़ासे उसने अनिल को मौत के घाट उतार दिया। उसकी निशान देही पर पुलिस ने आला कत्ल भी बरामद किया। एसओ श्री सिद्दीकी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने आरोपी के सरेंडर करने से इनकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें