फैजाबाद अंबेडकरनगर सीमा पर लचकवा गांव के पास बीच सड़क युवक पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।
वारदात सुबह करीब नौ बजे हुई। मृतक की पहचान मौरापारा अंबेडकरनगर निवासी वीरभद्र सिंह के रूप में हुई है।
घटनास्थल फैजाबाद व अंबेडकरनगर सीमा पर स्थित है। वारदात के बाद अहिरौली अंबेडकरनगर की पुलिस मौजूद है।
हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। एसओ अहिरौली के अनुसार, युवक के पिता का निधन हो चुका है। ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।