सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी पुलिस हिरासत में है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
ग्रामीणों के मुताबिक, युवक ने महिला की हत्या कर रेलवे लाइन के किनारे किनारे भागकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर जमे हैं।