फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, शादी से किया इन्कार

Sun, 15 Mar 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
गुडंबा। जानकीपुरम निवासी युवती ने इंदिरानगर के तकरोही निवासी अभिषेक गौतम पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और बाद शादी से इन्कार करने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि अभिषेक के परिजनों से शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। गुडंबा पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक 23 वर्षीय युवती की करीब दो वर्ष पहले अभिषेक गौतम (18) से इंस्टाग्राम पर परिचय हुआ था। युवती प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है, जबकि अभिषेक कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहा है। युवती के अनुसार, बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने प्रेम का प्रस्ताव रखा और शादी का वादा किया। एक दिन आरोपी उसे टेढ़ी पुलिया चौराहा स्थित होटल में ले गया। वहां शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने कई बार यौन शोषण किया। बाद में उन्होंने शादी की बात की तो आरोपी टालमटोल करने लगा। युवती ने यह बात आरोपी के पिता अंबर सिंह, माता, बहन पूजा, भाई आकाश गौतम, चाचा व चाची को बताई तो उन्होंने भी शादी कराने से मना कर दिया। सभी ने उसे अभिषेक से दूर रहने के लिए धमकाया। इंस्पेक्टर गुडंबा के मुताबिक सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द युवती का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें