फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के बंधवा गांव में भाभी से अवैध संबंध रखने की ख्वाहिश में छोटे भाई ने बड़े भाई का कत्ल कर दिया।
पुलिस ने आरोपी युवक एवं मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।
बंधवा गांव निवासी मेड़ा पाल के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे राजू पाल (28) की शादी करीब छह साल पहले शांति देवी से हुई।
बताया जाता है कि इस बीच शांति देवी और राजू के छोटे भाई वीरेंद्र के बीच नाजायज संबंध हो गए।