फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: पत्नी के पास सो रहे तीन वर्षीय बेटे की हत्या कर खेतों में जा छुपा सनकी बाप, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा

Sat, 03 Aug 2024 10:33 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र में एक सनकी बाप ने अपने बेटे की हत्या कर दी और खेतों में जा छुपा। ग्रामीणों ने उसे सुबह देखा तो पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
हत्या करने के बाद हत्यारा खेतों में छिप गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र के पूंजीखेड़ा गांव में एक सनकी बाप ने अपने मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह खेतों में जाकर छुप गया। जब सुबह ग्रामीणों ने देखा तो उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने जमकर हत्यारोपी की पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


थाना रेउसा क्षेत्र का निवासी बबलू शनिवार सुबह सदरपुर स्थित अपनी ससुराल पूंजीखेड़ा पहुंचा। वहां अपनी पत्नी के पास सो रहे बेटे निखिल (3) को उठाकर घर के पास बने मन्दिर में ले गया। वहां गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वहीं बैठा रहा।

ये भी पढ़ें - नजूल की जमीन को कौड़ियों के भाव फ्री होल्ड कराने का खेल... जानें विधेयक की खास बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ऊर्जा मंत्री का निर्देश, बोले- कांवड़ मार्गों और मंदिरों में 24 घंटे हो विद्युत आपूर्ति


थोड़ी देर बाद ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो वह भागकर गन्ने के खेत मे छुप गया। ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी तब तक पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बबलू को हिरासत में ले लिया। बबलू का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें