फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चाचा ने गला दबाकर की भतीजे की हत्या, शव को फंदे पर लटकाकर खुद भी फांसी पर झूला

Tue, 14 Jan 2025 03:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले के सकरन थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने भतीजे की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी पर लटक गया। पुलिस के अनुसार, युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के थाना सकरन क्षेत्र के एक गांव में चाचा ने अपने भतीजे की गला दबाकर हत्या करने के बाद फांसी पर लटका दिया। इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। पुलिस मौके पर जांच कर रही है। पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


इलाके के अधवारी गांव निवासी अजय कुमार चौहान (30) ने पहले भतीजे अनुराग (5) की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे अपने गमछे से फंदा बनाकर आम के पेड़ से लटका दिया। इसके बाद अजय ने रस्सी का फंदा बनाकर खुद भी फांसी लगा ली। सूचना पर आई पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक अजय मानसिक विक्षिप्त है।

2023 में हुई थी अजय की शादी
अजय की 2023 में लखीमपुर से शादी हुई थी। इसकी पत्नी ससुराल आती नहीं थी। अजय ने विदाई का दावा किया तो ससुरालीजनों ने दहेज प्रताड़ना का मुकदमा लिखवा दिया। इसके बाद से अजय परेशान रहने लगा।
विज्ञापन


दुकान पर लाया...भतीजे को गुब्बारा दिलाया..फिर मार डाला
स्थानीय निवासियों के मुताबिक आज सुबह 9 बजे अजय अपने भतीजे को दुकान पर लाया। उसे गुब्बारा खरीद के दिया। इसके बाद खेत में आम के पेड़ के पास ले जाकर घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें