वारदात के बाद जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी में शराब पीने से मना करने पर एक युवक ने शनिवार की देर रात अपनी दादी को बांके से काट डाला। जिले के बद्दूपुर थाना क्षेत्र के बकरापुर गांव में रहने वाली कलावती देवी (60) की हत्या उसके पोते अजयपाल ने कर दी।
वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। रविवार की सुबह मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
सीओ फतेहपुर अरविंद वर्मा का कहना है कि गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। मृतका के पुत्र सुरेश गौतम ने अपने बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।