फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: छोटे भाई ने बड़े भाई को लाठियों से पीटकर मार डाला, ग्रामीण बोले- पिता की भी ऐसे ही की थी हत्या

Wed, 03 May 2023 03:13 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच में छोटे भाई ने बड़े भाई को लाठियों से बुरी तरह पीट-पीटकर मार डाला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
मृतक (बायें) व घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी प्रशांत वर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 नयापुरवा निवासी एक युवक की हत्या उसके ही छोटे भाई ने कर दी। सुबह लगभग पांच बजे हुई इस हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी प्रशांत वर्मा ने मौके का निरीक्षण कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


मिहिपुरवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 निवासी सुजीत रावत (32) बुधवार की सुबह सो रहे थे। इसी दौरान सुबह लगभग पांच बजे उनके छोटे भाई रंजीत कुमार रावत ने उसके ऊपर लाठी से हमला कर दिया। सिर पर ताबड़तोड़ वार से सुजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें - महिला पहलवान मुझसे लिपटी थी, मैं नहीं; बृजभूषण बोले- मेडल पाने का मतलब यह नहीं है कि कोई झूठ नहीं बोल सकता
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भगवा खेमे में वर्चस्व कायम रखने तो सपा के सामने वजूद की चुनौती, निकायों के नतीजे होंगे अहम
विज्ञापन


परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी मोतीपुर में भर्ती करवाया। जहां से हालत खराब देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं हत्या की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई।

सूचना पर एसपी प्रशांत वर्मा भी दल बल के पास मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। एसपी ने हत्यारोपी भाई को तत्काल गिरफ्तार करने को निर्देशित किया। ग्रामीणों के मुताबिक हत्यारोपी भाई मानसिक विक्षिप्त है। छह माह पूर्व उसने अपने पिता की भी लाठियों से पीटकर हत्या कर दी थी लेकिन परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नही दी थी। जिसके चलते हत्यारोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया की मौके का निरीक्षण किया गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। जल्द ही हत्यारोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें