फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: कर्ज में डूबे युवक ने 11 साल के बच्चे को अगवा कर पांच लाख की फिरौती मांगी, नहीं दी तो कर दी हत्या

Wed, 27 Nov 2024 12:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में कर्ज में डूबे एक युवक ने एक चौथी कक्षा के छात्र का अपहरण किया और फिरौती न मिलने पर उसकी हत्या कर दी। जिले के एसपी ने कहा कि युवक को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक बच्चा उसामा और हत्यारोपी सोनू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर में कर्ज में डूबे युवक ने 11 वर्षीय छात्र को अगवा कर 5 लाख की फिरौती मांगी। फिरौती नहीं मिलने पर मासूम की हत्या कर दी। 36 घंटे तक पीड़ित परिजन पुलिस से मदद मांगते रहे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

विज्ञापन


नगर कोतवाली के गांधीनगर मोहल्ले में बुधवार सुबह मासूम की हत्या की खबर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात शाहगंज चौकी से चंद कदम दूरी पर हुई। मासूम चौथी कक्षा का छात्र था।

ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में पान मसाला उत्पादन हुआ ठप, इकाइयों के बाहर 60 से ज्यादा टीमें तैनात, 24 घंटे निगरानी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी का मौसम: प्रदेश में कल से होगी कोहरे की वापसी, 20 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, गिरेगा तापमान भी
विज्ञापन


मामले की जानकारी पर देहात कोतवाल सत्येंद्र सिंह, धम्मौर थाना अध्यक्ष ज्ञानचंद्र, कुड़वार थाना अध्यक्ष चंद्रभान वर्मा, नगर कोतवाल नारद मुनि मौके पर पहुंचे। सुबह हुई सनसनीखेज वारदात से जिले में  हड़कंप मच गया है। एसपी सोमेन बर्मा बोले हत्यारोपी युवक लंबे समय से कर्ज में डूबा हुआ था। हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गांधीनगर के मोहम्मद शकील का बेटा उसामा (11) 25 नवंबर की रात आठ बजे घर से बरात देखने निकला था। उसामा चौथी कक्षा का छात्र था। मंगलवार को उसके पिता ने शहर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। हत्यारोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शहर के राहुल चौराहे के पास छात्र की हत्या की गई और बुधवार सुबह पुलिस ने शव बरामद कर लिया।





और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें