फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: बेटी को अगवा कर धर्म परिवर्तन कराने की धमकी, बड़ी बेटी का धर्म बदलने के बाद कर लिया था निकाह

Thu, 01 Jun 2023 11:20 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कुछ दिन पहले बड़ी बेटी को अगवा कर उसका धर्म परिवर्तन कराने के बाद युवक ने परिवार की छोटी बेटी को भी अगवा कर धर्म परिवर्तन कराने की धमकी दी। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबग्गा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी को नजमी उर्फ जमीर अहमद अगवा कर धर्म परिवर्तन और निकाह करने की धमकी दे रहा है। सोमवार को यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मंगलवार देर शाम को परिजनों ने तहरीर दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


किशोरी की मां के मुताबिक, गांव का ही नजमी कुछ दिन पहले बड़ी बेटी को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया। उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। इसके बाद आए दिन घर आकर धमकाने लगा और कारोबार के लिए पैसों की मांग की। विरोध पर पति पर जानलेवा हमला करा दिया। इसका भी केस दर्ज है। इस केस को वापस कराने के लिए लगातार दबाव बना रहा है।

ये भी पढ़ें - भाजपा के लिए रालोद से ज्यादा मुफीद है सुभासपा, बीजेपी के आंतरिक सर्वे से खुलासा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आंखों देखी: थोड़ी देर तड़पते रहे...फिर सब खामोश हो गए, चश्मदीद बोला- कार आई और स्कूटी समेत चारों को उड़ा ले गई
विज्ञापन


महिला के मुताबिक, सोमवार को नजमी घर पहुंचा और कहा कि सुलह कर केस को खत्म करो नहीं तो छोटी बेटी को अगवा कर लूंगा। उसका धर्म बदलकर निकाह कर लूंगा। पूरे परिवार को तबाह कर दूंगा। किसी तरह उन्होंने थाने में तहरीर दी।

महिला के मुताबिक, नजमी अपराधी है। इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह के मुताबिक, तहरीर के आधार पर अगवा करने, धर्म परिवर्तन कराने व निकाह करने की धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें