फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triple Talaq: दहेज में सात सीटर गाड़ी व 10 लाख की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक

Tue, 04 Jul 2023 03:46 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

एक महिला ने दहेज में सात सीटर गाड़ी और 10 लाख रुपये न देने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज में सात सीटर गाड़ी और 10 लाख की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता फरहीन ने इंदिरानगर थाने में पति फैसल हसन, सास अख्तरी बेगम, देवर अदीब हुसैन, अराफात और ननद कायनात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


आजमगढ़ के सिरसाल निवासी फरहीन मौजूदा समय में इंदिरानगर के अबरारनगर में रहती हैं। उनका निकाह वर्ष 2019 में आजमगढ़ रामनगर कॉलोनी निवासी फैसल हसन से हुआ था। फरहीन के अनुसार, मायके वालों ने चार पहिया गाड़ी दहेज में दी थी और 25 लाख रुपये खर्च किए थे।

ये भी पढ़ें - बिना हेलमेट ऑफिस आने पर माना जाएगा अनुपस्थित, दुर्घटनाएं रोकने के लिए लागू होंगे सख्त नियम
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बलरामपुर अस्पताल के सामने धंसी सड़क, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, ये गड्ढामुक्त दावे का सच
विज्ञापन


ससुराल पहुंचते ही सास ने उसके सारे जेवरात अपने पास रख लिए। कुछ दिनों के बाद सात सीटर गाड़ी और 10 लाख नकद की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करते थे। 13 जुलाई 2022 को पति व ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

फरहीन की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच मिडिएशन की कार्रवाई शुरु की। आरोप है कि 18 जून को मिडिएशन सेंटर से बाहर निकलते ही फैसल ने तीन तलाक दे दिया। फरहीन ने रविवार को केस दर्ज कराया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें