सीतापुर जिले के तालगांव कोतवाली क्षेत्र में एक नृत्य कार्यक्रम देखने गए युवक का शव मंगलवार को गांव में घर से करीब ढाई सौ मीटर दूरी पर पड़ा पाया गया। मृतक के परिजन एक से अधिक लोगों पर युवक की हत्या कर साक्ष्य मिटाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। केस दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।
तालगांव के दौदापुर गांव निवासी शुभम (18) पुत्र विनोद सोमवार को करीब साढ़े आठ बजे गांव में हो रंगारंग नृत्य कार्यक्रम को देखने गया था। नाच देख रहे लोग बताते है की उसके मोबाइल पर फोन आया तो कार्यक्रम छोड़ कर चला गया। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे घरवालों को सूचना मिली कि गांव के ही शत्रोहन के घर के पास शुभम बेसुध अवस्था में पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे।
ये भी पढ़ें - मौसम विभाग का अध्ययन: लगातार गर्म हो रहा उत्तर प्रदेश, 100 साल में इस दर से बढ़ रहा तापमान
ये भी पढ़ें - गृह मंत्री के फेक वीडियो को लेकर पूर्व मंत्री लालजी वर्मा पर केस दर्ज, बोले- ये डराने की कोशिश है
परिजनों के अनुसार शुभम की जुबान बाहर निकली थी। उसका मोबाइल भी वहीं पर पड़ा था। ग्रामीण के अनुसार शुभम प्राथमिक विद्यालय के पास रात करीब ग्यारह बजे फोन द्वारा किसी से बात कर रहा था। उसके बाद उसके साथ यह हादसा हुआ है। पड़ोस में ही ग्राम पंचायत द्वारा कैमरा भी लगा हुआ है। पिता विनोद ने एक से अधिक लोगों पर हत्या किए जाने व साक्ष्य मिटाने का गंभीर आरोप लगाते हुए तालगांव कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम पंचायत में लगा कैमरा खोलेगा राज
कार्यक्रम देखने जा रहे ग्रामीण के अनुसार मृतक शुभम रात करीब ग्यारह बजे अपने फोन से प्राथमिक विद्यालय के फोन पर बात कर रहा था। उसी जगह पर ग्राम पंचायत द्वारा कैमरा भी लगा हुआ है। अगर कैमरे की फुटेज खंगाली जाए तो सच्चाई खुद ब खुद सामने आ जाएगी।