फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: पुलिस से भागते समय नहर में गिरकर युवक की मौत, परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 06 Jul 2023 11:47 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

अमेठी में गैर इरादतन हत्या का आरोपी युवक पुलिस से भागते समय नहर में गिरकर मर गया। इस पर परिजनों ने हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस की दबिश के दौरान भागते समय आरोपी नहर में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के महुआतारे निवासी राजेश कुमार एक गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित था। वह बुधवार को अमेठी स्थित कमरौली थाना क्षेत्र के पलिया पश्चिम में ससुराल आया था। इसकी जानकारी होने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह सुबेहा थाने की पुलिस वहां पहुंच गई।

ये भी पढ़ें - प्रदेश कमेटी के बिना कैसे जंग लड़ेगे सपाई, राष्ट्रीय सम्मेलन के नौ महीने बाद भी कार्यकारिणी का गठन नहीं
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जारी रहेगा धीमी-तेज बारिश का सिलसिला, बुधवार को रायबरेली में हुई सर्वाधिक बारिश
विज्ञापन


पुलिस ने उसके ससुराल में पूछताछ की तो पता चला कि वह शौच के लिए गया हुआ है। इस पर पुलिस ने नहर पुलिया के पास पहुंचकर उसे पकड़ने के लिए दौड़ाया। भागते समय वह कुछ दूरी पर नहर के पानी में गिर कर बेहोश हो गया उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जगदीशपुर में इलाज के लिए लाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीओ हैदरगढ़ जेएन अस्थाना ने इसकी पुष्टि की है। घटना की जानकारी होते ही दो जिलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अस्पताल परिसर में पुलिस तैनात कर दी गई है। ससुरालीजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। फिलहाल, अभी कोई लिखित तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें