फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: तेज रफ्तार बाइक सवार गड्ढे में गिरा, हादसे में युवक की बुलेट के नीचे दबने से मौत

Sat, 18 Jan 2025 10:39 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में एक तेज बुलेट बाइक सवार युवक गड्ढे में गिर गया। हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
गड्ढे में गिरा बाइक सवार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार में रात एक बार फिर तेज रफ्तार का कर देखने को मिला जहां सामान लेने निकला बुलेट सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक के ऊपर ही उसकी बाइक गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जामों के कपासी गांव के अंधे मोड़ के पास शुक्रवार देर रात पूरे कैथन मजरे भवानीगढ़ गांव का रहने वाला सुनील कुमार पुत्र राजकुमार (23) अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से बीती रात बिल्डिंग मटेरियल का सामान लेने बाबा नगर चौराहे पर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


चौराहे से वापस आते समय अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार होने की वजह से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आज सुबह स्थानीय ग्रामीण और राजगीरों ने मामले की सूचना जामो पुलिस को दी जिसके बाद चौकी प्रभारी हरदेव बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गए है।

बताया जा रहा है कि जिस जगह यह हादसा हुआ उस जगह अंधा मोड़ था और उसी मोड़ पर हादसा हुआ। इस मोड़ पर पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें