पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पर परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के गांव अफसरिया हुसेनपुर निवासी अंशुल नित्यक्रिया के लिए गया हुआ था। आरोप है कि उस पर पहले से घात लगाए लोगों ने हमला कर दिया फिर उसकी हत्या कर दी। मृतक की मां ने बताया कि एक दिन पहले मृतक के चाचा व ग्राम प्रधान ने मिलकर अंशुल से झगड़ा किया था। उसकी पत्नी को भी बुरी तरीके से मारा पीटा था। जिसका शिकायती पत्र परिजनों ने पुलिस को दिया था लेकिन घटना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची।
मृतक की मां ने बताया कि मृतक ने अपने पिता को सब कुछ बताया है। उनके पिता के बताने पर लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ राकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।