फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः बेकाबू वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

Fri, 17 Jan 2020 12:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ के बंथरा थानाक्षेत्र में बुधवार को बेकाबू वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रिंस (28) और उसके ममेरे भाई जितेंद्र (35) को पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां प्रिंस की मौत हो गई।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के मुताबिक, उन्नाव के हसनगंज स्थित सिरियारी निवासी किसान महेंद्र का बेटा प्रिंस ममेरे भाई जितेंद्र के साथ बुधवार देर शाम गैरों में एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से बीकेटी जा रहा था। जितेंद्र बख्शी का तालाब के बरकती गांव में रहता है।

Trending Videos
विज्ञापन

बीएससी का छात्र था युवक

बंथरा के नारायनपुर गांव स्थित बनी-मोहन रोड पर पहुंचते ही एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों युवक बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को ट्रॉमा ले गई, जहां प्रिंस की सांसें थम गईं।

जबकि जितेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रिंस उन्नाव के एक निजी कॉलेज से बीएससी का छात्र था और आईटीआई कर रहा था। परिवार में मां कुसुम, भाई शिवांग है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें