फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: पत्नी के जाने से जुदाई न बर्दाश्त कर सका युवक, फंदे में लटककर दे दी जान

Sun, 21 Jul 2024 03:31 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, भदैंया (सुल्तानपुर)

सार

पत्नी के मायके जाने से निराश युवक ने फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला है।
विज्ञापन
- फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपस में विवाद हो जाने पर नाराज पत्नी जब मायके चली गई तो पति से उसकी जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई। उसने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। शिवगढ़ थाने के बोखारेपुर गांव में इस घटना से ग्रामीण हतप्रभ हैं। बोखारेपुर निवासी अनिल कुमार वनवासी (27) पुत्र उदयराज वनवासी पत्नी मान्या के साथ रहता था। उनके कोई बच्चे नहीं है।

विज्ञापन


शुक्रवार को को पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हो गया। इससे नाराज होकर मान्या अपने मायके चली गई। पत्नी के चले जाने से अनिल कुमार मानसिक रूप से परेशान हो गया। उसने मजदूरी पर जाना भी बंद कर दिया और घर के बाहर निकलना भी कम कर दिया।

शनिवार देर शाम तक वह कमरे से नहीं निकला तो आसपास के लोगों ने खिड़की से देखा तो दंग रह गए। कमरे में पंखे के सहारे अनिल का शव लटक रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर आई पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शिवगढ थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि परिजनों का कहना है कि पत्नी के मायके चले जाने से अनिल मानसिक रूप से काफी परेशान था और दो दिनों से काम पर भी नहीं जा रहा था। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें