सीतापुर जिले की कोतवाली महोली क्षेत्र में शुक्रवार को हरैया फत्तेपुर गांव में एक नीम के पेड़ से फांसी के फंदे के सहारे युवक लटकता मिला। इस युवक पर अपने दोस्त की हत्या का आरोप था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मौके पर पहुच रही है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के हर्रैया फत्तेपुर निवासी हिटलर (30) का शव उसके घर के बाहर लगे नीम के पेड़ से फांसी के फंदे के सहारे लटकता मिला है। बृहस्पतिवार को इसके साथी भोजपाल की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गयी थी।
उसकी पत्नी बिट्टू ने गांव के ही सत्यपाल, हिटलर व जसकरन पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। जिसकी तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को सत्यपाल व जसकरन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। शनिवार को तीसरे आरोपी हिटलर का शव घर के बाहर लगे नीम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला है।