फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट करने पर ग्रामीणों ने युवक को दी खौफनाक मौत!

Tue, 03 Mar 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोखर थाना क्षेत्र में रविवार रात ग्रामीणों ने एक युवक सुलभ सिंह (30) को पीट-पीटकर मार डाला। उस पर अपने दो साथियों के साथ लूटपाट का आरोप है। मारपीट के दौरान उसके दोनों साथी जान बचाकर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


सुलभ को घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया जहां उसने सोमवार को दम तोड़ दिया।

इससे पहले सुलभ और उसके दो साथियों पर रविवार को पीड़ित सतीश कुमार ने लूट का केस दर्ज कराया था। एसओ एसएन यादव ने बताया कि लूट का प्रयास करने पर ग्रामीणों की पिटाई से सुलभ सिंह की मौत हुई है। अभी तक मृतक पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

इस तरह वारदात को दिया अंजाम

एफआईआर के मुताबिक सतीश कुमार रात में अपने भाई गिरीश कुमार और मां ऊषा देवी के साथ एक ही बाइक से मोहिद्दीनपुर गांव से अपने घर कैथन का पुरवा लौट रहे थे।

इस बीच पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसकी बाइक रुकवाकर लूटपाट शुरू कर दी। सतीश ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने घेराबंदी करके सुलभ निवासी पूरे बांके सिंह खरगापुर कुर्मियाना डलमऊ को मरणासन्न कर दिया था।

जहां से उसे पहले जिला अस्पताल फिर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक बरामद की है।

कहीं कोई विवाद तो नहीं
वारदात को लेकर गांव में चर्चा है कि सुलभ और उसके साथी बोलेरो पर सवार होकर कैथन का पुरवा गांव पहुंचे थे। वादी पक्ष से उसका विवाद चल रहा था। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडे चले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें