फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: शिक्षामित्र को स्कूल परिसर में पति ने किया लहूलुहान, महिला का आरोप आए दिन करता है मारपीट

Sun, 21 Jul 2019 11:36 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अमेठी जिले के ककवा गांव के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र को पति ने जमकर पीटा। पिटाई से घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


कोतवाली के पूरे गणेश शुक्ल निवासी रवींद्र शुक्ला की पत्नी गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र पद पर कार्यरत हैं।  महिला का आरोप है उसके पति ने शुक्रवार की शाम मारा पीटा था, जिसके बाद वह मायके चली गई थी।

शनिवार सुबह शिक्षामित्र विद्यालय पढ़ाने गई तभी पति विद्यालय आ गया। पहले परिसर में महिला की पिटाई की  फिर जब महिला बचने का प्रयास किया तो परिसर के बाहर पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महिला का आरोप, पति आए दिन करता है मारपीट

घटना में गंभीर रूप से घायल शिक्षामित्र को यूपी 100 ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला और उसके भाई का आरोप है कि पति आए दिन मारपीट करता है।

सीओ पीयूषकांत राय ने बताया कि शिक्षामित्र के साथ पति ने मारपीट की है। तहरीर मिली है केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें