फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar: शादी से इंकार करने पर प्रेमिका को मारा चाकू, सुबह दुकान से लटकता मिला युवक का शव

Tue, 28 May 2024 11:52 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर के बसखारी बाजार में एक युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। सुबह उसका शव चाय की दुकान पर लटका मिला है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर जिले के बसखारी बाजार में सोमवार देर शाम युवती को चाकू मारकर घायल करने के बाद युवक का शव लटका मिला। शव युवती के पिता की बाजार स्थित उस चाय की दुकान में ही लटका मिला जहां पर चाकू मारने की घटना हुई थी।

विज्ञापन


मालीपुर निवासी युवक मोहित (25) सोमवार देर शाम बसखारी बाजार पहुंचा। इसके बाद वह यूनियन बैंक के निकट स्थित कल्लू की दुकान पर पहुंचा। युवक उसकी 24 वर्षीय पुत्री से प्रेम प्रसंग में शादी करना चाहता था। पुलिस के अनुसार लड़की के परिजन पहले राजी थे लेकिन फिर कोई बात बिगड़ गई।

शादी से इंकार होने की जानकारी मिलने से तिलमिलाए युवक मोहित पर आरोप है कि उसने दुकान पर मौजूद युवती को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद भाग गया। युवती को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे के बाहर है।
विज्ञापन


उधर, मंगलवार सुबह मोहित का शव चाय की दुकान में ही संदिग्ध अवस्था में लटका मिला है। स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। मोहित के परिजन बसखारी पहुंचने वाले हैं। उधर, एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि युवती को घायल करने का मुकदमा रात में ही दर्ज कर लिया गया। यह प्रथम दृष्टया युवक के आत्महत्या करने का मामला है। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें