रामजन्मभूमि परिसर के निकट शनिवार को एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। रामजन्मभूमि थाने में पुलिस और खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं हालांकि उसके पास कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
शुक्रवार की दोपहर क्रांसिग डी-1 बैरियर निकट अमांवा मंदिर के पास एक युवक संदिग्ध दशा में घूमता नजर आया तो सुरक्षाकर्मियों ने उससे पूछताछ की। इसके बाद उसे रामजन्मभूमि थाने ले जाया गया। पकड़े गए युवक की पहचान मुतीफुर रहमान निवासी सहरत बिहार के रूप में हुई है।
पूछताछ में उसने बताया कि हमें दिल्ली में नमाज नहीं पढ़ने दी जा रही है और इसकी शिकायत वो रामलला से करने आया था। शिकायत कर दी है, रामलला ने शिकायत स्वीकार भी कर ली है।
एसओ रामजन्मभूमि आनंद वैश्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक मंदबुद्धि लग रहा है, उसके पास से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं बरामद हुई। उसके द्वारा बताए गए नाम पते की तस्दीक का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस सहित खुफिया एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।