फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में महिला की हथौड़ी से कूचकर हत्या, स्कूल से आए बच्चे तो खून से लथपथ मिली लाश

Sat, 15 Feb 2020 06:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नवीन नगर में बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला की हथौड़ी से कूचकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद बदमाश कमरा बंद कर ताला लगाकर फरार हो गए।

विज्ञापन


स्कूल से वापस आए बच्चों ने ताला खोल कर देखा तो कमरे में खून से लथपथ महिला की लाश मिली। मामले की जानकारी पर क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सआदतगंज थाना क्षेत्र के नवीन नगर में रमाकांत देवी (45) की घर में घुसकर बदमाशों ने निर्ममता से हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अधमरी हालत में महिला को अस्पताल पहुंचाया और आगे की कार्रवाई की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें