इस दौरान किसी ने पूरी घटना का मोबाइल से वीडियो बना लिया। दो दिन पहले पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद करौंदीकलां थानाध्यक्ष शिव बालक को मामले की जानकारी हुई।
एसओ ने सोमवार को महिला की तहरीर पर पति राज बहादुर, देवर अरविंद और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया था।
मंगलवार को पुलिस ने पिटाई में शामिल पति राज बहादुर और देवर अरविंद को गिरफ्तार कर उनका चालान कोर्ट भेज दिया। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया।