फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: लखनऊ रेल मंडल में लोको पायलट ने मेडिकल लीव बढ़वाने के लिए अधिकारी के सामने पैंट उतारी, वीडियो वायरल

Thu, 05 Mar 2026 09:14 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ रेल मंडल में कार्यरत लोको पायलट ने मेडिकल लीव न बढ़ाने पर अधिकारी के सामने पैंट उतार दी। डॉक्टरों ने उसे पाइल्स सर्जरी के बाद आराम करने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
घटना का वीडियो हो रहा वायरल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ रेल मंडल में लोको पायलट ने पाइल्स सर्जरी के बाद मेडिकल लीव न बढ़ाने पर अधिकारी के सामने पैंट उतार दी। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे भड़की रेलवे यूनियन ने कर्मचारी के अपमान का आरोप लगाते हुए उस पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


लखनऊ में तैनात लोको पायलट राजेश मीणा की पाइल्स सर्जरी हुई थी जिसके बाद उसने अधिकारी को मेडिकल रिपोर्ट और दवा दिखाकर छुट्टी बढ़ाने की मांग की थी जिसे अधिकारी ने रिजेक्ट कर दिया। इससे निराश लोको पायलट ने अधिकारी से कहा कि घाव भी देखना है तो दिखा देता हूं... और ऐसा कहकर अपनी पैंट उतार दी। घटना से रेलवे विभाग मे हलचल है।

वहीं, रेलवे यूनियन ने पूरे मामले में गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कर्मचारी के अपमान का आरोप लगाया है और रेलवे से अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोको पायलट को डॉक्टरों ने घाव पूरी तरह भर जाने के लिए आराम करने की सलाह दी थी जिसके लिए राजेश ने अधिकारी से छुट्टी बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें