फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ को लिखा गया बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री का पत्र वायरल, सरकार के कामकाज की दी रिपोर्ट!

Thu, 25 Oct 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अनुपमा जायसवाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल की ओर से राष्ट्रीय स्वयं संघ के सह कार्यवाह को लिखा गया सरकारी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उधर, रालोद ने पत्र की प्रमाणिकता की जांच कराने की मांग की है। हालांकि, अनुपमा जायसवाल ने इसे किसी की शरारत बताया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल पत्र में अनुपमा जायसवाल की ओर से कहा गया है कि उनके द्वारा 27 सितंबर को जनपद देवरिया का भ्रमण किया गया। इस दौरान शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यक्रमों का प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित कराने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इससे संबंधित आख्या उन्होंने सहकार्यवाह के अवलोकनार्थ भेजी है।

पत्र वायरल होने के बाद राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता अनिल दुबे ने इसकी प्रति राज्यपाल राम नाईक को भेजते हुए इसकी प्रमाणिकता की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि पत्र सही तो बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने पद एवं गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन किया है। सह कार्यवाहक को सरकारी दौरे की आख्या भेजने से स्पष्ट है कि सरकार का संचालन वैधानिक तरीके से न होकर नागपुर से किया जा रहा है। संविधान के अनुसार मंत्रिपरिषद मुख्यमंत्री या राज्यपाल के प्रति उत्तरदायी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल का कहना है कि मुझे भी इसकी जानकारी मिली है। हम अपने दौरे की रिपोर्ट केवल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रस्तुत करते हैं। मैंने ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा है। यह पत्र किसी ऐसे व्यक्ति की शरारत है जो संघ की कार्यप्रणाली को नहीं समझता है। पत्र में ‘सह कार्यवाहक’ लिखा है, जबकि संघ में सह कार्यवाह होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें