बैरिहवा गांव में मंगलवार सुबह गेहूं के खेत में अचानक तेंदुआ आ गया। इसे देख भागे किसानों पर झपट्टा मारकर तेंदुए ने पिता पुत्र सहित चार किसानों को घायल कर दिया। घायल किसानों को जिला अस्पताल भिनगा लाया गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू कर रही है।