फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti: गेहूं काटने गए किसानों पर तेंदुए ने मारा झपट्टा, हमले में चार किसान हुए घायल

Tue, 08 Apr 2025 04:06 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसिया (श्रावस्ती)

सार

श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र में गेहूं काटने गए किसानों पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में चार किसान घायल हो गए।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पहुंचे अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैरिहवा गांव में मंगलवार सुबह गेहूं के खेत में अचानक तेंदुआ आ गया। इसे देख भागे किसानों पर झपट्टा मारकर तेंदुए ने पिता पुत्र सहित चार किसानों को घायल कर दिया। घायल किसानों को जिला अस्पताल भिनगा लाया गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू कर रही है।

विज्ञापन


सिरसिया के बैरिहवा गांव निवासी किसान सामान्य दिनों की भांति मंगलवार को गेहूं की फसल काट रहे थे। इसी बीच अचानक उन्हें खेत में एक तेंदुआ आता दिखा। तेंदुए को देख गेहूं काट रहे किसान इधर उधर भागने लगे। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान तेंदुए ने गांव निवासी किसान जमील अहमद (65) पुत्र मुस्तकीम, इस्लाम अली (22) पुत्र जमील अहमद, सलीम (25) पुत्र सबूर अली व जाहिद अहमद (30) पुत्र मुस्ताक अली को झपट्टा मारकर घायल कर दिया।

ये भी पढ़ें - पीएम से संवाद में रायबरेली की महिला ने कह दी ऐसी बात, मोदी को आ गई हंसी, बोले- आपको चुनाव लड़ना है क्या ?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में अखिलेश को बताया पीडीए का रखवाला, बुलडोजर को लेकर भाजपा पर साधा निशाना


इस दौरान किसानों सहित ग्रामीणों के हाका लगाने पर तेंदुआ गेहूं के खेत में कहीं छुप गया। घायल किसानों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। यहां चिकित्सकों ने हालत सामान्य होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सभी को वापस घर भेज दिया। वहीं, मौके पर पहुंची सिरसिया पुलिस व वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू कर रही है फिलहाल तेंदुआ अभी पकड़ से दूर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें