फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti: गर्मी से बेहोश हुए अधिवक्ता की हार्ट अटैक से मौत, अस्पताल में दम तोड़ा

Thu, 30 May 2024 05:49 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती कचहरी में एक अधिवक्ता अचानक बेहोश हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में अधिवक्ता चंद्र कुमार पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीवानी न्यायालय परिसर में गुरुवार भीषण गर्मी के कारण एक वरिष्ठ अधिवक्ता बेहोश हो गया। जिसे साथी अधिवक्ताओं ने चौकी पर लिटाकर उस पर पानी का छिड़काव किया। इस दौरान तलाश के बाद भी न्यायालय में तैनात चिकित्सक के न मिलने पर उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।

विज्ञापन


भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोठवा के मजरा चैलाही निवासी चंद्र कुमार पाठक (65) पुत्र मनीराम पाठक पेशे से अधिवक्ता थे। प्रतिदिन की भांति गुरुवार को वह भिनगा कचहरी आए थे। जहां वह अपना कचहरी का काम निपटा रहे थे। दोपहर बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर गए साथ में मौजूद अधिवक्ताओं ने उन्हें चौकी पर ले जाकर लिटाया।

ये भी पढ़ें - इस हाई प्रोफाइल सीट पर कायम है मतदान का रिकॉर्ड, 1984 में राजीव-मेनका थे आमने-सामने, पड़े थे सबसे अधिक वोट
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मोहिनी की मां का सेवादार था अखिलेश... उनके निधन के बाद देवेंद्र के घर हुई थी एंट्री
विज्ञापन


इस दौरान उन पर पानी का छिड़काव करने के साथ ही हाथ पंखे से हवा भी किया। इस दौरान साथी अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में तैनात चिकित्सक से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।

इस पर अधिवक्ता उन्हें एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार, अधिवक्ता की मौत का कारण हार्ट अटैक था। अधिवक्ता की मौत की सूचना के बाद सभी अधिवक्ता अस्पताल पहुंच गए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें