फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिंधी धर्मगुरु संत सांई चांडूराम की अंतिम यात्रा में उमड़ा हुजूम

Fri, 17 Oct 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सिंधी धर्मगुरु संत सांई चांडूराम की अंतिम यात्रा में उमड़ा हुजूम
विज्ञापन
लखनऊ। शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम के पीठाधीश्वर और सिंधी समाज के धर्मगुरु संत सांई चांडूराम साहिब की अंतिम यात्रा निकली तो हर आंख नम हो गई। बृहस्पतिवार को उनका अंतिम संस्कार वीआईपी रोड स्थित बैकुंठ धाम के पास आश्रम की जमीन पर किया गया। उनके बेटे सांई मोहनलाल ने मुखाग्नि दी। आश्रम के ट्रस्टी सतेंद्र कुमार भवनानी ने बताया कि यहीं पर उनकी समाधि बनाई जाएगी। बता दें कि सिंधी धर्मगुरु संत सांई चांडूराम का बुधवार को अस्पताल में निधन हो गया था।
विज्ञापन

अंतिम दर्शन के लिए बृहस्पतिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आश्रम पहुंचे और पार्थिव शरीर पर भगवा शॉल ओढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। दोपहर में संत चांडूराम साहिब के पार्थिव शरीर को अंतिम यात्रा के लिए आलमबाग स्थित संत कंवरराम साहिब चौराहे ले जाया गया। यहां सजाए गए खुले रथ पर उनके पार्थिव शरीर को रखा गया और पीला छाता लगाया गया। साथ में संत चांडूराम के बेटे सांई मोहनलाल, सांई हरीश लाल, आश्रम सचिव किशन लाल, सिंधी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी, दर्शन लाल, तरुण संवानी, श्रीचंद साहित्या आदि साथ रहे।

पाकिस्तान से सिंधी धर्मगुरु ने वीडियो काॅलिंग से किए अंतिम दर्शन

पाकिस्तान के सिंध स्थित सतराम धाम के पीठाधीश्वर सांई सादराम साहिब ने वीडियो कॉल कर चांडूराम साहिब के अंतिम दर्शन किए। इसके अलावा अयोध्या से सांई नितिन राम, महाराष्ट्र के उल्लास नगर से सांई छोटूराम, अमरावती से सांई राजेश लाल, हरिद्वार से सांई गंगाराम सहित संत समाज के तमाम लोगों ने आश्रम पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

घर की छतों पर जुटी भीड़, 1100 लोगों ने बाल किए समर्पित

धर्मगुरु की एक झलक पाने के लिए घर की छतों पर लोगों की भीड़ जुटी थी। आश्रम के पास बड़ी संख्या में महिलाओं ने अंतिम यात्रा पर फूल बरसाए। सिंधी यूथ क्लब सोसाइटी के अध्यक्ष दर्पण लखमानी ने बताया कि सिंधी समाज के करीब 1100 लोगों ने अपना सिर मुंडवा कर अपने बाल समर्पित किए।

मुख्यमंत्री सहित कई लोगों ने अंतिम दर्शन कर दी श्रद्धांजलि
सिंधी धर्मगुरू संत सांई चांडूराम के अंतिम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा नेता पंकज सिंह, रीता बहुगुणा जोशी, विधायक राजेश्वर सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य परविंदर सिंह सहित तमाम लोग आश्रम पहुंचे।

Next
AU ऐप में पढ़ें