फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: बुआ ने मासूम भतीजी की गला दबाकर की हत्या, कमरे में ताला बंद कर छिपा दिया शव

Mon, 29 Apr 2024 04:58 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी भतीजी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसका शव चारपाई के नीचे छिपा दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में रविवार रात बुआ ने अपनी साढ़े तीन साल की मासूम भतीजी की गला दबाकर हत्या कर दी। राज छिपाने के लिए बालिका का शव चारपाई के नीचे छिपाकर कमरे में ताला बंद कर दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद कमरे का ताला तोड़कर शव निकाला गया। बालिका की मां की तहरीर पर बुआ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी संतलाल निषाद विदेश में रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी कुमारी अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। कुमारी की पड़ोस में रहने वाली उसकी ननद अर्चना से रंजिश चल रही है। दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। रविवार शाम कुमारी की सबसे छोटी पुत्री आकृति (साढ़े तीन वर्ष) घर पर खेल रही थी। अचानक वह गायब हो गई। जब आकृति घर से गायब हुई तो कुमारी को संदेह हुआ। इसके बाद उसने अपनी पुत्री की खोजबीन शुरू की। जब उसका पता नहीं चला तो कुमारी ने अपने पिता गुरूदीन को मायके से बुलाया।

कुमारी का आरोप है कि जब वह अपने पिता के साथ अर्चना के घर पर पहुंची तो उसके कमरे में ताला बंद था। वह घर के बाहर खड़ी थी। वहां उसने अर्चना से अपनी पुत्री के बारे में पूछताछ की तो वह झगड़ा करने लगी। कमरा खोलने को कहा तो वह बहाना बनाकर भाग निकली। इसके बाद कुमारी ने गोसाईगंज थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने के बाद अर्चना के कमरे का ताला तोड़ा गया। कमरे के भीतर का नजारा देखकर कुमारी व उसके पिता अवाक रह गए।
विज्ञापन


चारपाई के नीचे अर्चना का शव पड़ा था। यह देख कुमारी ने चीखपुकार मचानी शुरू कर दी। शोर सुनकर गांव के लोग अर्चना के घर के पास इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कुमारी की तहरीर पर पुलिस ने अर्चना के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, सीओ प्रशांत सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों से पूछताछ की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें