लखनऊ में महानगर के डॉल्फिन पार्क के पास सोमवार देर शाम मामी के साथ कार चलाना सीख रही युवती ने माता-पिता के साथ टहलने निकली चिकित्सक कोपल वासुदेवा को कुचल दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक महानगर यशकांत सिंह के मुताबिक, मल्हार अपार्टमेंट में मध्यांचल के अधीक्षण अभियंता प्रमोद प्रसाद यादव परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार देर शाम प्रमोद, पत्नी मनीषा और बेटी कोपल वासुदेवा के साथ अपार्टमेंट से बाहर निकले थे।
वे जैसे ही डॉल्फिन पार्क के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार कार ने कोपल को कुचल दिया। पुलिस के मुताबिक, कार में मौजूद युवती व महिला भी किसी अधिकारी के परिवार से हैं।