फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आठ साल की बच्ची को बहलाकर घर से ले गया मजदूर, निर्माणाधीन इमारत में किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। सरोजनीनगर के इलाके में शुक्रवार को सीतापुर के मिश्रिख निवासी मजदूर बलवीर आठ वर्षीय बच्ची को बहला-फुसला कर निर्माणाधीन मकान में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। बच्ची ने जब माता-पिता को घटना की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। मामले में सरोजनीनगर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राजदेव राय प्रजापति के मुताबिक, गोसाईंगंज निवासी बच्ची अपने मजदूर पिता और मां के साथ सरोजनीनगर में रह रही है। वह कक्षा दो की छात्रा है। पिता के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर वह मजदूरी करने गए थे, जबकि पत्नी सब्जी खरीदने मंडी गई थी। घर में बेटी अकेली थी। इस बीच एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा बलवीर घर आ गया। वह बेटी को खाने का लालच देकर बहाने से निर्माणाधीन मकान में ले गया। वहां उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया।
इसके बाद बच्ची घर पहुंची और मां के पहुंचने पर रोते हुए उसे आपबीती बताई। महिला ने पति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि केस दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया और आरोपी की तलाश शुरू की गई। आरोपी को शनिवार को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें