फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत, पेड़ से लटकता मिला शव

Wed, 17 May 2023 11:50 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली की बछरावां कोतवाली के एक गांव में एक मजदूर का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया है। मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के बछरावां कोतवाली क्षेत्र के राघवपुर गांव में बुधवार की सुबह जामुन के पेड़ से दिहाड़ी मजदूर का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राघवपुर निवासी भंवरेश उर्फ पंकज (26) गांव में ही मजदूरी का कार्य करता है। बुधवार की सुबह घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में जामुन के पेड़ से उसका शव लटकता पाया गया। साड़ी के फंदे के सहारे पेड़ की डाल से उसका शव लटक रहा था।

विज्ञापन


खेतों में काम करने वाले मजदूरों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी तो पिता रामप्रसाद, मां और भाई मोहित पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी कामिनी एक वर्षीय बेटे आदित्य के साथ 7 दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव स्थित अपने मायके गई हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि पारिवारिक विवाद को लेकर पति पत्नी के बीच कुछ महीनों से अनबन चल रही थी। मामला न सुलझने पर नाराज होकर पत्नी कामिनी अपने मायके चली गई थी।

भंवरेश दो दिनों से काफी उलझन में दिखाई दे रहा था । मंगलवार देर रात तक गांव में इधर-उधर घूमता दिखाई दिया। कोतवाल बृजेश कुमार राय ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें