फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवध शिल्पग्राम में बनेगा होटल, स्वीमिंग पूल और स्पोर्ट्स जोन

विज्ञापन
निरीक्षण करते आयुक्त।
विज्ञापन
लखनऊ। शहीद पथ स्थित अवध शिल्प ग्राम में आवास विकास परिषद होटल, स्पोर्ट्स जोन और स्वीमिंग पूल भी बनाएगा। शुक्रवार को यह निर्देश आवास आयुक्त बलकार सिंह ने यहां पर निरीक्षण के दौरान दिए।
विज्ञापन

आवास आयुक्त ने अवध शिल्प ग्राम परिसर में स्थित फूड कोर्ट, एम्फीथियटर, प्रदर्शनी हॉल, मल्टीपर्पज़ हॉल, ग्रीन बेल्ट व पार्क के लिए चिह्नित स्थल व निर्माणाधीन मॉल स्थल को देखा और इंजीनियरों से जानकारी ली। इस दौरान यहां के आर्किटेक्चर को और अधिक आधुनिक बनाने, स्थल के सुंदरीकरण के निर्देश भी दिए। उन्होंने आसपास की सड़कों एवं ग्रीन बेल्ट के विकास में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए वन विभाग से समन्वय स्थापित करने को। यहां की पार्किंग व्यवस्था में सुधार तथा बेहतर रिसेप्शन एरिया विकसित करने के निर्देश भी दिए ताकि अवध शिल्पग्राम को एक आकर्षक पर्यटन एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें