एलडीए की अटल आवासीय योजना के 2299 फ्लैट आवंटित।
लखनऊ। देवपुर पारा स्थित एलडीए की अटल नगर आवासीय योजना के टू बीएचके के 634 फ्लैटों का शुक्रवार को लॉटरी से आवंटन किया गया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में हुई लॉटरी में आवेदकों के हाथों से ही लॉटरी ड्रा की पर्चियां निकलवाई गईं। जिसका यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया गया।
एलडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने ताया कि अटल नगर आवासीय योजना के 2299 फ्लैटों के लिए 5,781 लोगों ने पंजीकरण कराया था। पहले दिन बृहस्पतिवार को वन बीएचके के 1665 भवनों का आवंटन किया गया। शुक्रवार को टू बीएचके के 634 फ्लैटों के आवंटन के लिए लॉटरी डाली गई। इस तरह सभी 2299 फ्लैटों का आवंटन हो गया।