फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड ने दरोगा को लाठी से पीटा, सिर पर लगे 11 टांके

Sun, 10 Apr 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज कोतवाली की ओसीआर चौकी में तैनात दरोगा दयाशंकर सिंह को शनिवार देर शाम होमगार्ड रविशंकर ने लाठी से जमकर पीटा।
विज्ञापन


दरोगा का सिर फट गया। सिर पर 11 टांके लगे। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी काफी चोटें आई हैं।

एसओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि घायल दरोगा की तरफ से होमगार्ड के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जैसे ही बाहर निकला होमगार्ड ने पीटना शुरू कर दिया

एसओ ने बताया कि शाम करीब सात बजे दरोगा दयाशंकर चौकी में लिखा-पढ़ी का काम निपटा रहे थे तभी रविशंकर वहां आ गया।

उसने हुल्लड़ शुरू कर दिया। दयाशंकर ने समझाया लेकिन वह शांत नहीं हुआ।

दयाशंकर ने शिकायत करने की चेतावनी दी तो वह शांत होकर बैठ गया। पर जैसे ही दयाशंकर चौकी से बाहर निकले, रविशंकर ने लाठी से उन पर हमला कर भाग निकला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें