फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार टीसीएस की महिला कर्मचारी को मारी टक्कर, चली गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बिजनौर में रविवार सुबह तेज रफ्तार रफ्तार डंपर स्कूटी में टक्कर मार कर भाग निकला। हादसे में टीसीएस की महिला कर्मी आशियाना सेक्टर एल निवासी मनोरमा भारती (31) की मौत हो गई, जबकि उनकी सहेली को मामूली चोटें आईं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्कूटी मनोरमा चला रही थीं। उन्होंने हेलमेट भी लगा रखा था।
विज्ञापन


मनोरमा के भाई प्रिंस के मुताबिक पिता विंध्याचल सेना से रिटायर हो चुके हैं। बहन टीसीएस कंपनी में इनविजलेटर के पद पर कार्यरत थीं। वह सुबह सहेली के साथ स्कूटी से ऑफिस के लिए निकली थीं। करीब 6:15 बजे वह बिजनौर में शहीदपथ से उतरकर अंडरपास के निकट पहुंचीं तभी तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस की ओर से जानकारी देने पर प्रिंस आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर हालत में मनोरमा को कमांड अस्पताल पहुंचाया, जबकि उनकी सहेली को पुलिस ने लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। कमांड अस्पताल में भर्ती होने के 45 मिनट बाद मनोरमा ने दम तोड़ दिया।

पुलिस पर आरोप... मनोरमा को नहीं पहुंचाया अस्पताल

प्रिंस का आरोप है कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो पुलिस मौजूद थी। बहन सड़क किनारे पड़ी हुई थी। उनका चेहरा दुपट्टे से ढका हुआ था। पुलिस ने उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया। ऐसे में वह खुद बहन को लेकर अस्पताल पहुंचे। हालांकि, इंस्पेक्टर बिजनौर अरविंद कुमार राणा का कहना है कि घटना की जानकारी देरी से मिली थी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक परिजन आ चुके थे। परिजनों के तहरीर देने पर आरोपी डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें