फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 286 लाख की ग्रांट से परिषदीय स्कूलों में होगा कायाकल्प

Sun, 10 Aug 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
286 लाख की ग्रांट से परिषदीय स्कूलों में होगा कायाकल्प
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के 1599 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मरम्मत व सुधार कार्य के लिए 286.25 लाख रुपये की कंपोजिट ग्रांट जारी कर दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने यह धनराशि स्कूल प्रबंध समितियों के खातों में भेज दी है।
विज्ञापन


ग्रांट से विद्यालयों में स्वच्छता अभियान, निपुण भारत लोगो, रसोईघर व बर्तनों की सफाई, पेयजल व्यवस्था, छत व दीवारों की मरम्मत, वाटरप्रूफिंग, शौचालय सुधार, टाइल लगाना, भवन की रंगाई-पुताई और पंखे-बलब की मरम्मत जैसे कार्य किए जाएंगे।
बीएसए ने निर्देश दिया है कि प्रधानाचार्य सभी कार्यों का विवरण और तस्वीरें प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करेंगे। कुल राशि का 10 प्रतिशत स्वच्छता कार्यों पर खर्च होगा, जबकि शेष धनराशि अन्य मरम्मत व रखरखाव पर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें