फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: काली बाड़ी मंदिर परिसर के पास बनेगा भव्य द्वार

Sun, 14 Sep 2025 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
संगीत नाटक अकादमी के सभागार में शनिवार को आयोजित काली बाड़ी मंदिर का 162वां स्थापना दिवस। 
विज्ञापन
लखनऊ। घसियारी मंडी स्थित काली बाड़ी मंदिर परिसर के पास भव्य द्वार बनेगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इसकी घोषणा की। राजधानी के संगीत नाटक अकादमी के सभागार में शनिवार को आयोजित काली बाड़ी मंदिर के 162वें स्थापना दिवस पर वे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि काली मंदिर सदियों से आस्था व संस्कृति का प्रतीक है। इसकी हिफाजत में काली बाड़ी टेंपल ट्रस्ट लगातार काम कर रहा है। मंदिर के स्थापना दिवस पर पार्श्व गायिका उषा उथुप ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान उन्होंने अपने स्वर से रम्भा हो हो.. नाका बंदी नाका बंदी.. दम मारो दम.. बिंदिया चमकेगी.. हरी ओम हरी.. एवं बांग्ला गाना.. ओरे बाबा.. तुमी कोतो जे दुरे व अन्य गानों से मंत्र मुग्ध कर दिया। उन्होंने बंगाली भाषा में भी कई प्रस्तुतियां दी। ट्रस्ट के अध्यक्ष गौतम भट्टाचार्य ने बताया कि बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।

संगीत नाटक अकादमी के सभागार में शनिवार को आयोजित काली बाड़ी मंदिर का 162वां स्थापना दिवस। 

संगीत नाटक अकादमी के सभागार में शनिवार को आयोजित काली बाड़ी मंदिर का 162वां स्थापना दिवस। 

संगीत नाटक अकादमी के सभागार में शनिवार को आयोजित काली बाड़ी मंदिर का 162वां स्थापना दिवस। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें