फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: 25 हजार का इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दाहिने पैर में लगी गोली

Wed, 06 Dec 2023 01:44 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले में हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया है। उस पर 31 मुकदमें दर्ज है। अस्पताल में इलाज के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल का एक दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले की कोतवाली बिसवां और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। थाना सकरन के गांव जालिवपुर निवासी साबित अली शातिर बदमाश है। उस पर 31 मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस की संयुक्त टीम ने जलालपुर मोड़ के पास बाइक से जा रहे साबित को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। किसी को गोली नहीं लगी।
विज्ञापन


जवाब में पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में फायरिंग की जो कि आरोपी के दाहिने पैर में लगी है। उसके पास से अवैध असलहा और चार हजार रुपए बरामद हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसका इलाज कराया जा रहा है।  ठीक होने के बाद उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें